रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार एक ही तरह की रोटी खाते-खाते बोरियत होने लगती है. अगर आप रोजाना एक तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो अक्की रोटी आपके लिए बेस्ट है. चावल के आटे से बनी अक्की रोटी कर्नाटक का फेमस डिश है. यह खाने में तो टेस्टी होता ही है, सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसे आप सब्जी या चटनी के साथ परोस सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको अक्की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. आइए जानते हैं कि अक्की रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.
अक्की रोटी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
2 कप चावल का आटा
1 बारीक कटा हुआ प्याज
7-8 बारीक कटे हुए करी पत्ते
थोड़ी सी अदरक कद्दूकस की हुई
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा
आधा छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल
अक्की रोटी बनता कैसे है?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क