How to Make Cucumber Sandwich: सुबह के नाश्ते में अक्सर हम ऐसी डिश की तलाश में रहते हैं, जिसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सके. ब्रेकफास्ट और बच्चों के टिफिन के लिए अक्सर सैंडविच दिया जाता है, गर्मी में आप अपने सैंडविच को नया टिस्ट दे सकते हैं. गर्मी में ऐसी सब्जियां खानी चाहिए, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें.
लेकिन बच्चे ऐसी सब्जियों से दूर भागते हैं और रोटी-सब्जी की बजाय बाहर का जंक खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में गर्मी की सबसे अच्छी सब्जी यानी खीरा का सैंडविच बनाकर बच्चे को खिला सकती हैं, जिसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसे खाकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे.
कुकुम्बर सैंडविच बनाना भी काफी आसान होता है, उसको बस आप आजकल के मॉर्डन टिस्ट के साथ बनाते हैं तो बच्चे तो उसके फैन हो जाएंगे.खीरा सैंडविच बहुत टेस्टी औ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जिसे बड़े भी अपने साथ में कॉलेज या ऑफिस ले जा सकते हैं. कुकुम्बर सैंडविच एक तो जल्दी बन जाता है और दूसरा अगर आप बिजी रहते हैं तो आपके लिए यह परफेक्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है.
आइए जानते हैं कि घर पर आप मार्केट जैसा खीरा सैंडविच कैसे बना सकते हैं.
घर पर कैसे बनाएं खीरा सैंडविच
घर पर कुकुम्बर सैंडविच मिनटों में तैयार किया जा सकता है और इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन),4 खीरा, 1 मक्खन या क्रीम चीज, दो से तीन बड़े चम्मच हरी चटनी, 1 चम्मच चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, मेयोनेज लेना है.
स्टेप बॉय स्टेप बनाएं खीरा सैंडविच
खीरा सैंडविच को आप हरी चटनी, टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर आप छोटे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी चटनी को स्किप कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो हरी चटनी की मात्रा कम कर सकते हैं, ताकि बच्चे को मिर्च न लगें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क