Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद, तेजी से होगी हेयर ग्रोथ! न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए 4 सुपरफूड्स

Hair Care Tips: बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सही खानपान और लाइफस्टाइल जरूरी है. न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, चावल, दाल, फल और हलिम के बीज जैसे पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करने में मदद करते हैं.

Advertisement
कंघी करते हुए काफी बाल टूटते हैं. (PHOTO:ITG) कंघी करते हुए काफी बाल टूटते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

Hair Care Tips: खुबसूरती को हमेशा बालों के देखा जाता है, जिसके जितने लंबे और घने बाल होते हैं. उसे उतना सुंदर माना जाता है और इसलिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपने बालों को लेकर फिक्रमंद होते हैं. हर किसी को लंबे और घने बाल ही चाहिए होते हैं, लेकिन बदली लाइफस्टाइल की वजह से अब बालों का झड़ना, पतला होना और बेजान दिखना एक आम समस्या बन गई है.

Advertisement

अपने बालों की सही करने के लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, स्पा और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलते. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम बालों की बाहरी देखभाल तो करते हैं, लेकिन अंदरूनी पोषण को नजरअंदाज कर देते हैं.

एक्ट्रेस करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में इस बारे में खुलकर बात की. उनका कहना है कि हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बालों के लिए सही डाइट और बैलेंस लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है. बालों की सेहत सीधे हमारे शरीर की सेहत से जुड़ी होती है. इसलिए सबसे पहले क्रैश डाइटिंग और ज्यादा कैलोरी कम करने से बचना चाहिए.

बालों के लिए सुपरफूड्स हैं ये चीजें 

चावल खाना न करें बंद 

खासकर चावल जैसे कार्बोहाइड्रेट को डाइट से हटाना बालों के लिए हानिकारक हो सकता है. वे सलाह देती हैं कि दिन में कम से कम एक बार चावल जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह बॉडी को एनर्जी देने के साथ बालों को भी पोषण भी देता है.

Advertisement

मौसमी फल खाएं 

इसके अलावा, लोकल और मौसमी फलों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. अमरूद, आंवला और आम जैसे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं. जब शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल अच्छा रहता है, तो इसका असर बालों की मजबूती, वॉल्यूम और चमक पर भी दिखाई देता है.

रोजाना खाएं दाल और लेग्यूम्स

रुजुता का कहना है कि दाल और लेग्यूम्स को भी रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. मूंग, अरहर और चवली जैसी दालों में अमीनो एसिड, विटामिन B और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें टूटने से भी बचाते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से बालों की क्वालिटी में सुधार देखा जा सकता है.

हलीम के बीज लें

इनके अलावा हलीम या अलिव के बीज भी बालों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. इनमें फोलिक एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों और त्वचा दोनों को पोषण देते हैं. रुजुता सलाह देती हैं कि इन्हें पारंपरिक तरीके से लड्डू या खीर के रूप में खाना चाहिए, ताकि शरीर को पूरा फायदा मिल सके.

लाइफस्टाइल में करें सुधार

खानपान के अलावा कुछ आसान लाइफस्टाइल आदतें भी बालों की सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. हफ्ते में एक बार बालों में तेल लगाना और कम से कम 30 मिनट तक रखना स्कैल्प को पोषण देता है.

Advertisement

नियमित रूप से कंघी करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है. साथ ही, बार-बार हेयर स्टाइलिंग ट्रीटमेंट्स जैसे स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग से बचना चाहिए और अपने नेचुरल बालों को अपनाना चाहिए.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement