Egg Poha Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें हाई प्रोटीन एग पोहा, मिनटों में होगा तैयार

Egg Poha Recipe: अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो एग पोहा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको एग पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिससे कि आप इसे आसानी से कम समय में तैयार कर सकेंगे.

Advertisement
अंडे और पोहे को मिलाकर बनाएं हाई प्रोटीन नाश्ता (Photo- Adobe Stock) अंडे और पोहे को मिलाकर बनाएं हाई प्रोटीन नाश्ता (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

Egg Poha Recipe: पोहा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नाश्तों में से एक है. यह हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होते हैं, इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है. 

Advertisement

वैसे तो आपने कई तरह के पोहे खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी एग पोहा ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको एग पोहा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इसे कम समय में आसानी से बना सकेंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. 

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1.5 कप पोहा
2 अंडे
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
1 प्याज (कटा हुआ)
8-10 करी पत्ते
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
 नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
थोड़ा सा पानी

एग पोहा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले पोहा को धोकर थोड़ी देर के लिए भिगो दें, फिर पानी निकालकर अलग रख दें.
  2. अब इसमें हल्दी, नमक, चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ी देर के लिए रख दें.
  3. एक पैन में घी गर्म करें. इसमें करी पत्ते, जीरा और राई डालकर चटकने दें.
  4. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और मसाले डालें. अच्छी तरह मिलाकर तब तक पकाएं जब तक सब्जियों की कच्ची महक खत्म न हो जाए.
  5. अब इसमें फेंटे हुए अंडे डालें और 1–2 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि अंडे ज्यादा सख्त न हों, उन्हें हल्का सॉफ्ट ही रखें.
  6. इसके बाद तैयार पोहा डालें और धीरे-धीरे सब कुछ मिलाएं. थोड़ा सा पानी डालें, ढक दें और गैस बंद कर दें.
  7. अंत में ऊपर से भुनी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement