Quinoa Chicken Pulao Recipe: बिना चावल के बनाएं टेस्टी चिकन पुलाव, प्रोटीन से भरपूर ये डिश बनाना बहुत आसान, नोट करें रेसिपी

Quinoa Chicken Pulao Recipe: चिकन पुलाव खाने में बहुत टेस्टी होता है, लेकिन कुछ लोग चावल खाने से परहेज करते हैं. लेकिन अगर आप चिकन पुलाव के फैन है तो आप इसे बिना चावल के घर पर आसानी से बना सकते हैं. जो प्रोटीन से भरपूर भी होगा.

Advertisement
चिकन को साफ करके ही बनाना चाहिए (PHOTO:ITG) चिकन को साफ करके ही बनाना चाहिए (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

Quinoa Chicken Pulao Recipe: आजकल बढ़ती बीमारियों की वजह से लोग अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखने लगे हैं, जिसकी वजह से लोगों ने अपना खान-पान काफी बदल लिया है. मोटापे की वजह कई गंभीर बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है और इस वजह से लोग वेट लॉस करने के लिए डाइटिंग शुरू कर देते हैं या ऐसी चीजें खाते हैं जो उनकी सेहत के लिए अच्छी होती हैं. 

Advertisement

खासकर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या फिटनेस पर ध्यान देते हैं, वे ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर हो. मगर कई बार इस चक्कर में उनको अपना मन भी मारना पड़ता है. चिकन पुलाव लोगों को खाना बहुत पसंद होता है, मगर कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में चावल नहीं खाते हैं और इस वजह से वो अपनी इस फेवरेट डिश का भी मजा नहीं ले पाते हैं. लेकिन अब आप टेंशन फ्री होकर बिना चावल के चिकन पुलाव बनाकर खा सकते हैं. 

घर पर बनाकर खाएं क्विनोआ चिकन पुलाव 

वेट लॉस वाले लोगों के लिए क्विनोआ चिकन पुलाव बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर और टेस्ट में भी कमाल होता है. यह पुलाव बिना चावल के बनाया जाता है और इसमें क्विनोआ का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. इसके साथ चिकन मिलाने से यह डिश और भी ज्यादा न्यूट्रिशियस बन जाती है. हल्के मसालों के साथ तैयार यह पुलाव टेस्ट में भी बेहतरीन होता है और पेट को भारी भी नहीं करता है.

Advertisement

क्विनोआ चिकन पुलाव बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप धुला हुआ क्विनोआ
  • 1 कप बोनलेस चिकन पीस
  • 1 टेबलस्पून कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटा प्याज
  • ½ कप मिक्स सब्जियां (गाजर, बीन्स, मटर)
  • 2 कप पानी
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया

इस तरीके से बनाएं क्विनोआ चिकन पुलाव

  1. सबसे पहले क्विनोआ को अच्छी तरह धोकर अलग रख लें. अब एक प्रेशर कुकर या गहरे पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
  2. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें कटा हुआ प्याज डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  3. अब इसमें चिकन के टुकड़े डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं, ताकि चिकन का कलर बदल जाए.
  4. इसके बाद चिकन के ऊपर मिक्स सब्जियां डालें और हल्दी, काली मिर्च और नमक मिलाकर हल्का सा चलाएं.
  5. अब इसमें धुला हुआ क्विनोआ डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. फिर दो कप पानी डालकर उबाल आने तक पकाएं.
  6. अब ढक्कन लगाकर स्लो गैस पर करीब 10 से 12 मिनट तक पकने दें. जब क्विनोआ सॉफ्ट और फूला हुआ दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें और कुछ मिनट तक इसे ढका रहने दें.
  7. आखिर में आप पुलाव के ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला दें और गरमा-गरम सर्व करें.

क्यों खास है क्विनोआ चिकन पुलाव

क्विनोआ को अक्सर कम्प्लीट प्लांट प्रोटीन कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इसलिए वेट लॉस के समय क्विनोआ को अच्छा फूड ऑप्शन माना जाता है.

Advertisement

चिकन लीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो मसल्स हेल्थ को सपोर्ट करता है और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. जब क्विनोआ, चिकन और सब्जियों को एक साथ पकाया जाता है, तो यह डिश एक बैलेंस्ड मील बन जाती है.

वजन घटाने में कैसे मदद करता है

क्विनोआ चिकन पुलाव में प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में होते हैं. यह कॉम्बिनेशन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग कम करता है. साथ ही यह डिश हल्की होने के कारण डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement