Dahi Paneer Cutlet Recipe: दही और पनीर से मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी कटलेट, स्वाद ऐसा कि रेसिपी मांगेगे सब

Dahi Paneer Cutlet Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको दही और पनीर से बने क्रिस्पी दही पनीर कटलेट बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मखमली! इस आसान तरीके से तैयार करें दही-पनीर के चटपटे कटलेट (Photo- ITG) बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मखमली! इस आसान तरीके से तैयार करें दही-पनीर के चटपटे कटलेट (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

Dahi Paneer Cutlet Recipe: शाम के समय चाय के साथ अक्सर कुछ टेस्टी, चटपटा और हल्का खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप भी रोज के स्नैक्स से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो दही और पनीर से बना कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह कटलेट हर किसी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर क्रिस्पी कटलेट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप दही (गाढ़ा)
2 उबले आलू (मसलकर)
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2  बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
2  बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर या मैदा (बाइंडिंग के लिए)
तेल (तलने या शैलो फ्राई करने के लिए)
नमक स्वादानुसार

दही पनीर कटलेट बनाते कैसे हैं?

  1. दही को एक मलमल के कपड़े में डालकर 10 से 15 मिनट तक लटका दें ताकि उसका पानी निकल जाए. इससे कटलेट में नमी नहीं रहेगी और वह अच्छे से सेट होंगे.
  2. अब एक बाउल में पनीर, दही, मैश किए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स और थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर डालें, ताकि मिक्सचर अच्छी तरह बंध जाए और कटलेट का शेप बना रहे.
  4. अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर मिक्सचर से टिक्की या कटलेट का आकार दें.
  5. फिर नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें. चाहें तो डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
  6. अब आपका गरमागरम दही पनीर कटलेट तैयार है. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement