Dahi Wali Bhindi Recipe: मिनटों में तैयार करें ढाबा स्टाइल दही वाली भिंडी, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Dahi Wali Bhindi Recipe: आपने भिंडी की कई तरह की सब्जी खाई होगी लेकिन क्या कभी दही वाली भिंडी खाई है. अगर नहीं तो आज हम आपको दही वाली भिंडी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा.
Dahi Wali Bhindi Recipe: गर्मियों के मौसम में भिंडी की सब्जी खूब पसंद की जाती है. लेकिन आप रोज एक ही तरह की भिंडी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो दही वाली भिंडी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. इसका खट्टा-चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है.
Advertisement
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे किसी खास मौके पर बना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर ढाबा स्टाइल दही वाली कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
1/2 किलो भिंडी
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1.5 कप दही
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1छोटा चम्मच – जीरा
1छोटा चम्मच – कसूरी मेथी
2 बड़ी इलायची
1 तेजपत्ता
1छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़ा चम्मच हरी धनिया पत्ती (कटी हुई)
तेल (आवश्यकतानुसार)
नमक (स्वादानुसार)
दही वाली भिंडी बनाते कैसे हैं?
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर सूती कपड़े से पोंछ लें, ताकि उसमें कोई नमी न रहे. फिर भिंडी को बड़े टुकड़ों में काट लें. साथ ही प्याज और हरा धनिया भी बारीक काटकर तैयार कर लें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम गैस पर भिंडी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भिंडी तैयार हो जाए तो उसे प्लेट में निकालकर अलग रख लें.
उसी कड़ाही में फिर से थोड़ा तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा, कसूरी मेथी, तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर भूनें. खुशबू आने लगे तो कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं.
इस बीच दही को एक बाउल में अच्छी तरह फेंट लें. जब मसाले तैयार हो जाएं, तब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण से तेल अलग न होने लगे.
अब इसमें तली हुई भिंडी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं. कड़ाही को ढककर 5 मिनट तक कम गैस पर पकने दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.
अंत में गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. अब आपका टेस्टी दही वाली भिंडी तैयार है, इसे रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क