Chukandar Roti Recipe: नाश्ते में ट्राई करें चुकंदर की रोटी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद

Chukandar Roti Recipe: अगर आप भी रोजान एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आपको चुकंदर की रोटी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यह खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. आज इस खबर में हम आपको चुकंदर की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इसे कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
गेहूं की रोटी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें चुकंदर की रोटी, बनाना है आसान (Photo- Adobe stock) गेहूं की रोटी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें चुकंदर की रोटी, बनाना है आसान (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

Chukandar Roti Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. लगभग हर घर में यह रोज बनाई जाती है. भारत में सबसे ज्यादा गेहूं की रोटी खाई जाती है. ऐसे में अगर आप भी रोज एक तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए चुकंदर की रोटी लाए हैं.   यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि काफी हेल्दी भी होती है.  चुकंदर में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ एनर्जी भी बनाए रखते हैं. आज इस खबर में हम चुकंदर की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे साथ ही यह भी जानेंगे कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं.

Advertisement


चुकंदर की रोटी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए?

2 कप गेहूं का आटा

1 मीडियम साइज चुकंदर (उबला हुआ या कद्दूकस किया हुआ)

½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

¼ छोटा चम्मच अजवाइन 

1 छोटा चम्मच तेल या घी

स्वाद अनुसार नमक

 पानी (आटा गूंथने के लिए)

चुकंदर की रोटी कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें. फिर उसे कद्दूकस कर लें या उबालकर पीस लें.
  2. अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें. इसमें नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं.
  3. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ या पिसा हुआ चुकंदर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  4. अब पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अंत में आटे पर थोड़ा तेल लगाएं और 5 से 7 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और नॉर्मल रोटी की तरह बेल लें.
  6. गरम तवे पर रोटियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. चाहें तो ऊपर से हल्का घी लगा सकते हैं.
  7. अब आपका चुकंदर की रोटियां तैयार हैं जिसे आप गरमा-गरम  दही, अचार या सब्जी के साथ परोस सकते हैं.

चुकंदर की रोटी के फायदे
चुकंदर को गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाकर खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और ओवरऑल हेल्थ बेहतर होता है. चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement