Chilka Roti Recipe: जब हम रोटी की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गेहूं के आटे से बनी गोल और नरम रोटी आती है. लेकिन रोटी की कई और भी किस्में होती हैं जैसे तंदूरी रोटी, मिस्सी रोटी, मक्के की रोटी और अक्की रोटी आदि. क्या आपने कभी ऐसी रोटी के बारे में सोचा है जिसका टेक्सचर डोसा जैसा हो. यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है. यह खास रोटी झारखंड में काफी फेमस है. इसे छिलका (चिल्का) रोटी कहा जाता है और इसका स्वाद बहुत ही अलग और लाजवाब होता है.
इसे आप नाश्ते या हल्के डिनर में आसानी से बना सकते हैं. चावल और चने दाल से बनने वाली यह रोटी न सिर्फ टेस्टी होती है, बल्कि हेल्दी भी होती है. अगर आप नए-नए खाने ट्राई करना पसंद करते हैं तो यह रोटी आपको जरूर पसंद आएगी. आइए जानते हैं कि छिलका रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 कप चावल
3/4 कप चना दाल
तेल सेंकने के लिए
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क