Chettinad Adai Dosa Recipe: नाश्ते में मिनटों में बनाएं चेट्टीनाड अडई डोसा, बिना खमीर उठाए झटपट होगा तैयार

Chettinad Adai Dosa Recipe: चेट्टीनाड अडई डोसा एक बहुत ही पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर दक्षिण भारतीय व्यंजन है. यह पारंपरिक डोसे से थोड़ा अलग होता है क्योंकि इसमें चावल के साथ कई तरह की दालों का उपयोग किया जाता है और इसके बैटर (घोल) को फर्मेंट करने की जरूरत नहीं होती. आज हम इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर चेट्टीनाड अडई डोसा, बिना फर्मेंटेशन के झटपट होगा तैयार (Photo- Adobe Stock) नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर चेट्टीनाड अडई डोसा, बिना फर्मेंटेशन के झटपट होगा तैयार (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

Chettinad Adai Dosa Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो चेट्टीनाड अडई डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डोसा तमिलनाडु के चेट्टीनाड क्षेत्र की एक प्रसिद्ध और पारंपरिक डिश है. यह नॉर्मल डोसे से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसमें चावल के साथ कई तरह की दालों का इस्तेमाल किया जाता है और इसे बनाने के लिए घोल को फर्मेंट करने की जरूरत भी नहीं होती.

Advertisement

यही वजह है कि यह जल्दी बन जाता है और काफी हेल्दी भी होता है. आइए जानते हैं कि चेट्टीनाड अडई डोसा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.


इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप चावल (इडली चावल या कच्चा चावल)
½ कप चना दाल
½ कप तुअर दाल
2 बड़े चम्मच उड़द दाल
2 बड़े चम्मच मूंग दाल
4-5 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 इंच अदरक का टुकड़ा
एक चुटकी हींग
8-10 कढ़ी पत्ते
नमक स्वादानुसार
1 मीडियम साइज प्याज (बारीक कटा) 
थोड़ा सा कटा हरा धनिया
तेल या घी डोसा सेकने के लिए
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल 


चेट्टीनाड अडई डोसा कैसे बनाएं?

  1. चेट्टीनाड अडई डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल और सभी दालों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें पर्याप्त पानी में सूखी लाल मिर्च के साथ कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए भिगो दें.
  2. अब भीगे हुए चावल और दाल का पानी निकाकर मिक्सी में अदरक, सौंफ, लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ता के साथ पीस लें. ध्यान रखें, कई अडई डोसा का घोल थोड़ा दरदरा होना चाहिए.
  3. तैयार घोल को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें नमक मिलाएं.
  4. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छे से मिला लें. इससे अडई का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
  5. एक नॉन-स्टिक या लोहे का तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं.
  6. एक बड़ा चम्मच बैटर तवे के बीच में डालें और उसे थोड़ा मोटा फैलाएं (यह नॉर्मल डोसे से हल्का मोटा होता है).
  7. किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और इसे मीडियम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
  8. अब आपका टेस्टी और क्रिस्पी चेट्टीनाड अडई डोसा तैयार है. इसे सब्जी, नारियल की चटनी या गुड़ और मक्खन के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement