Bihari Style Chane ki Ghugni Recipe: भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान में साफ नजर आती है. यहां के हर राज्य और शहर की अपनी एक खास पहचान और स्वाद है. ऐसी ही बिहार में एक मशहूर डिश है काले चने की घुघनी जो खाने में चटपटी और बनाने में काफी आसान है. काले चने से बनी घुघनी का देसी और चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है.
इसे आप शाम के नाश्ते में चूड़ा (पोहा) या मुरमुरे के साथ खा सकते हैं, या फिर लंच और डिनर में पूड़ी, चावल या पराठा के साथ भी परोस सकते हैं. अगर आप भी रोज के खाने से अलग कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो बिहारी स्टाइल घुघनी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं कि काले चने का घुघनी कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
250 ग्राम काले चने
250 ग्राम प्याज (लच्छेदार कटा हुआ)
250 ग्राम टमाटर (बारीक कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
गरम मसाला स्वादानुसार
सरसों का तेल जरूरत अनुसार
2-3 साबुत लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया सजावट के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क