Beetroot Paneer Dosa Recipe: नाश्ते में ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम

Beetroot Paneer Dosa Recipe: क्या आप भी रोज-रोज स्प्राउट्स और सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो इस बार नाश्ते में हाई-प्रोटीन चुकंदर पनीर डोसा जरूर ट्राई करें. आज इस खबर में हम आपको चुकंदर पनीर डोसा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
नाश्ते में चाहिए कुछ अलग और टेस्टी! ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा (Photo- Getty Image) नाश्ते में चाहिए कुछ अलग और टेस्टी! ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

Beetroot Paneer Dosa Recipe: अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो चुकंदर पनीर डोसा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह डोसा खाने में तो लाजवाब है ही साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. चुकंदर से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, वहीं पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाता है. नाश्ते के अलावा यह लाइट लंच के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है, जिसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जा सकता है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 चुकंदर
1 कप पनीर
1 प्याज
1 टमाटर
2 हरी मिर्च
1 कप सूजी
4–5 करी पत्ते
नमक स्वाद अनुसार
1 कप पानी
1 कप दही
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
थोड़ा सा तेल या घी
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

चुकंदर पनीर डोसा बनाते कैसे हैं

  1. सबसे पहले चुकंदर को छीलकर काट लें और मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. 
  2. अब एक बाउल में सूजी, दही और चुकंदर का पेस्ट मिलाकर घोल तैयार करें और इसे लगभग 1 घंटे के लिए ढककर रख दें.
  3. इस बीच एक पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. 
  4. जब तड़का चटकने लगे तो उसमें प्याज और टमाटर डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं. 
  5. अब हल्दी और नमक डालें और 3–4 मिनट तक भूनें. 
  6. इसके बाद मैश किया हुआ पनीर डालकर 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
  7. अब घोल में बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक मिलाएं. 
  8. तवा गरम करें और उस पर घोल डालकर पतला डोसा बनाएं. 
  9. डोसा हल्का सुनहरा होने पर ऊपर से पनीर मिक्सर डालें, मोड़ें और दोनों तरफ से सेंक लें.
  10. अब आपका गरम-गरम चुकंदर पनीर डोसा तैयार है जिसे आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement