Basi Roti Chilla Recipe: रात की बची रोटी से बनाएं क्रिस्पी चीला, स्वाद है इसका लाजवाब

Basi Roti Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी बासी रोटी से बना चीला ट्राई किया है. यह चीला खाने में बेहद टेस्टी और बनाने में आसान होता है. आज हम आपको बासी रोटी, बेसन और सब्जियों से टेस्टी चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
रात की बची रोटी से बनाएं टेस्टी चीला, जानें रेसिपी (Photo- ITG) रात की बची रोटी से बनाएं टेस्टी चीला, जानें रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

Basi Roti Chilla Recipe: अक्सर रात के खाने के बाद कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या करें.  ज्यादातर लोग इन्हें फेंक देते हैं या फिर बेमन से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी से  आप कई टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं. उन्हीं में से एक है चीला. बासी रोटी से बना चीला न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगता है.

Advertisement

बेसन और ताजी सब्जियों से बना यह चीला खाने में तो लाजवाब होता ही है साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं कि बासी रोटी से  क्रिस्पी चीला कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

3–4 बासी रोटियां
1 कप  बेसन
1/4 कप दही (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच अजवाइन
जरूरत के मुताबिक तेल या घी (सेंकने के लिए)
 नमक स्वादानुसार
हरा धनिया बारीक कटा हुआ 

बासी रोटी से चीला कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले बासी रोटियों को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें (ज्यादा बारीक पाउडर न बनाएं) या फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
  2. अब एक बड़े बाउल लें. उसमें बेसन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, अजवाइन, नमक) और थोड़ा पानी डालकर एक स्मूद घोल तैयार कर लें.
  3. अब इस घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. इसके बाद तैयार बेसन के घोल में पीसी हुई या टूटी हुई रोटियां डालें और अच्छे से मिक्स करें. अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं. इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि रोटी सॉफ्ट हो जाए.
  5. अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल फैलाएं. एक बड़ा चम्मच मिश्रण तवे पर डालें और हल्के हाथों से गोल आकार में फैलाएं.
  6. मीडियम गैस पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तेल लगाकर सेक लें.
  7. अब आपका गरमागरम बासी रोटी का चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, दही या टोमेटो केचप के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement