Aloo ka raita Recipe: आलू की सब्जी और पराठे तो खूब खा लिए, अब ट्राई करें आलू का रायता, स्वाद है लाजवाब

Aloo ka raita Recipe: गर्मियों में खाने के साथ कुछ ठंडा और हल्का मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ऐसे में रायता एक बेहतरीन ऑप्शन होता है जो स्वाद के साथ-साथ डाइजेशन में भी मदद करता है. आज हम आपको रोज के रायते से अलग आलू का रायता बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
बूंदी का रायता खाकर हो गए हैं बोर? इस गर्मी ट्राई करें आलू-बूंदी का यह टेस्टी मिक्स रायता, जानें रेसिपी (Photo- ITG) बूंदी का रायता खाकर हो गए हैं बोर? इस गर्मी ट्राई करें आलू-बूंदी का यह टेस्टी मिक्स रायता, जानें रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

Aloo ka raita Recipe: भारतीय घरों में गर्मियों के मौसम में खाने के साथ रायता खाना काफी पसंद किया जाता है. ये पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है. वैसे तो रायते कई तरह के होते हैं जैसे बूंदी का रायता, खीरे का रायता, चुकंदर का रायता. लेकिन क्या आपने कभी आलू और बूंदी का मिक्स रायता ट्राई किया है. आज हम आपको उबले आलू से टेस्टी रायता बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.

Advertisement


आलू का रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है? 

2 उबले आलू 
2 कप दही 
1/2 कप बूंदी 
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर 
1/4 चम्मच काला नमक 
1/4 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर 
हरा धनिया 
चाट मसाला (स्वादानुसार)
नमक (स्वादानुसार)


आलू का रायता कैसे बनाते हैं?

  1. एक पैन में पानी डालकर कम गैस पर गर्म करें. पानी गुनगुना होने पर गैस बंद कर दें और उसमें बूंदी डालकर 2 मिनट तक भिगोकर रखें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए.
  2. अब उबले हुए आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. 
  3. एक बर्तन में दही लेकर उसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि वह स्मूद हो जाए.
  4. फेंटे हुए दही में भीगी हुई बूंदी डालकर अच्छे से मिलाएं.
  5. इसके बाद इसमें कटे हुए आलू, नमक और काला नमक डालकर मिक्स करें.
  6. अब ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें.
  7. अब आपका टेस्टी आलू का रायता तैयार है. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement