High Protein Food: अंडे-पनीर छोड़िए! प्रोटीन का पावरहाउस है ये सस्ती चीज, खाकर बनाएं फौलादी बॉडी!

सोयाबीन एक सस्ता और प्रोटीन से भरपूर फूड है, जो मसल्स बनाने, वजन घटाने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है. इसमें जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपकी फिटनेस और हेल्थ दोनों को बेहतर बनाते हैं. इसे डाइट में शामिल करना आसान और फायदेमंद है.

Advertisement
शाकाहारी चीजों में भी भरपूर पोषण होता है. (PHOTO:ITG) शाकाहारी चीजों में भी भरपूर पोषण होता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

Soybean Benefits: जिम और वर्कआउट करने वाले लोग अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं. खासतौर पर फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट में प्रोटीन फूड्स अधिक शामिल करते हैं.मसल्स बनाने, ताकत बढ़ाने और बॉडी को फिट रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है.आमतौर पर लोग अपनी डाइट में पनीर, अंडे, चिकन-मटन और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सस्ती और शाकाहारी चीज ऐसी भी है, जिसमें पनीर और अंडे जितना ही प्रोटीन मिल सकता है, मगर लोग अक्सर ही इस चीज को इग्नोर कर देते हैं. 

Advertisement

अगर आप भी कम पैसों में प्रोटीन से भरपूर डिश खाना चाहते हैं तो आप अपनी थाली में इस फूड को शामिल कर सकते है. यह कोई और नहीं बल्कि सोयाबीन है, जिसे सोया चंक्स भी कहा जाता है. सोयाबीन की सब्जी, सोयाबीन राइस और सोयाबीन मिल्क तक बाजारों में मिलता है और सिर्फ 10 रुपये में इसका छोटा पैकेट आम दुकानों पर मिल जाएगा, इसलिए इसे सबसे सस्ता प्रोटीन रिच फूड कहा जाता है. 

प्रोटीन का पावरहाउस

सोयाबीन को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है, क्योंकि 100 ग्राम सोयाबीन में 36.5 ग्राम प्रोटीन होता है. इसलिए भी इसे शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है,  खास बात यह है कि इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो मसल्स बनाने और शरीर की रिकवरी में मदद करते हैं. 

Advertisement

सोयाबीन खाने के फायदे

इस वजह से ही अब फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट में सोया चंक्स, टोफू और सोया दूध को शामिल कर रहे हैं, वर्कआउट के बाद शरीर को रिकवरी के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है. 

  • सोयाबीन से मसल्स को तेजी से रिपेयर करने में भी काम आता है. 
  • यह शरीर की ताकत बढ़ाता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है.
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भी सोयाबीन आपके लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन ज्यादा और फैट कम होता है, जिससे पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है. 

सोयाबीन में होता है भरपूर पोषण

सोयाबीन में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, बल्कि फाइबर, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में पाए जाते है. इनको हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, इन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगार हैं.

सोया चंक्स से बनाएं ये डिशेज

इसे डाइट में शामिल करना भी काफी आसान है. आप सोया चंक्स की सब्जी बना सकते हैं, सोया पुलाव ट्राई कर सकते हैं या फिर टोफू को सलाद और स्नैक्स में खा सकते हैं. सोया दूध भी एक हेल्दी ऑप्शन है, जिसे आप सुबह के समय ले सकते हैं. कई सेलिब्रेटीज भी अब सोया मिल्क का ही यूज करने लगे हैं, क्योंकि इससे भरपूर प्रोटीन मिलता है. 

Advertisement

हालांकि, हर चीज की तरह सोयाबीन को भी संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए. जरूरत से ज्यादा खाने से कुछ लोगों में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement