2000 रुपये की ब्लूबेरी से कहीं से भी कम नहीं है ये देसी और सस्ता फल

100 रुपये किलो का अमरूद या 2000 रुपये की ब्लूबेरी...गट हेल्थ के लिए क्या बेहतर है. अमरूद में ब्लूबेरी से 20 गुना ज्यादा विटामिन C और दोगुना फाइबर होता है, दिल और दिमाग की हेल्थ के लिए ब्लूबेरी बहुत गुणकारी है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में से पेट के लिए कौन-सा फल अधिक फायदेमंद है.

Advertisement
अमरूद में ब्लूबेरी के मुकाबले करीब 20 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है.  (Photo: Pixabay/Pexels) अमरूद में ब्लूबेरी के मुकाबले करीब 20 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. (Photo: Pixabay/Pexels)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

Guava Vs Blueberries: आजकल लोग अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखते हैं और प्रोटीन, फाइबर समेत विटामिन के लिए लोग फल खाते है. मगर पेट की समस्याएं अक्सर लोगों को परेशान करती है, गट हेल्थ के लिए अमरूद और ब्लूबेरी को अच्छा माना जाता है. हालांकि ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि अमरूद और ब्लूबेरी में से कौन गट हेल्थ के लिए बेहतरीन होता है. 

Advertisement

जहां ब्लूबेरी 2 हजार रुपये किलो मिलती है तो अमरूद सिर्फ 100 किलो में मिल जाता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है. मुंबई के मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. मनन वोहरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि इनमें से कौन-अधिक फायदेमंद है.

अमरूद या ब्लूबेरी

डॉ. वोहरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि 100 रुपये किलो मिलने वाला देसी अमरूद, 2 हजार रुपये किलो की ब्लूबेरी से कई मामलों में ज्यादा फायदेमंद है, खासकर आंतों के लिए.

कीमत नहीं, पोषण मायने रखता है

डॉ. वोहरा का मानना है कि ब्लूबेरी दिखने में प्रीमियम लगती है, लेकिन शरीर को फर्क नहीं पड़ता कि फल महंगा है या सस्ता. उसे सिर्फ पोषण से मतलब होता है. एक साधारण अमरूद में ब्लूबेरी की तुलना में ज्यादा विटामिन C, ज्यादा फाइबर और बेहतर डाइजेशन से जुड़े फायदे देता है.

Advertisement

अमरूद क्यों है ब्लूबेरी से बेहतर?

डॉ. वोहरा ने अमरूद के कई बड़े फायदे गिनाए.

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद: ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व होने की वजह से अमरूद आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

विटामिन C का पावरहाउस: अमरूद में ब्लूबेरी के मुकाबले करीब 20 गुना ज्यादा विटामिन C पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है.

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स: अमरूद खाने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

फाइबर से भरपूर: अमरूद में फाइबर की मात्रा लगभग दोगुनी होती है, जिससे डाइजेशन बेहतर रहता है, कब्ज की समस्या कम होती है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

ब्लूबेरी में क्या खासियत होती है?

डॉ. वोहरा ने आगे बताया कि  ब्लूबेरी भी बेकार नहीं है. ब्लूबेरी में एंथोसायनिन्स नाम के खास एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं. ये शरीर में सूजन कम करने और दिल और ब्लड वेसल्स को ठीक से काम करने में मदद करते हैं. 

अगर प्रति 100 ग्राम की बात करें तो अमरूद ज्यादा विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और बेहतर ब्लड शुगर कंट्रोल देता है. साथ ही यह सस्ता है, आसानी से हर जगह मिल जाता है और रोजाना इसे आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है. जबकि ब्लूबेरी महंगी होती है और हर सीजन में इंडिया में उपलब्ध भी नहीं होती है.

Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement