Met Gala 2026: भाभी श्लोका की बहन दीया को लेकर मेट गाला में पहुंचीं ईशा अंबानी, 'कांजीवरम साड़ी' से बना गाउन पहन किया हैरान!

Met Gala 2026: मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया मेहता जटिया ने अपनी सादगी और भारतीय परंपरा से सबका दिल जीत लिया. ईशा अंबानी के साथ होटल से तैयार होकर मेट गाला पहुंचीं दीया ने डिजाइनर मयूर गिरोत्रा का खास गाउन पहना, जिसमें साउथ की कांजीवरम साड़ी और बंगाल की पारंपरिक 'शोला' कला का मेल देखने को मिला.

Advertisement
श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया मेहता जटिया जूलरी डिजाइन हैं.(Photo: ITG) श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया मेहता जटिया जूलरी डिजाइन हैं.(Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में ले एक मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर एक बार फिर भारतीय कला और परंपरा की खास झलक देखने को मिली. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी जहां असली सोने के तारों से बनी साड़ी पहन सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वहीं उनकी भाभी श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया मेहता जटिया भी छाने में कामयाब रहीं. दीया ने अपने अनोखे लुक से सबका ध्यान खींच लिया. उनका आउटफिट सिर्फ खूबसूरत ही नहीं था, बल्कि उसमें भारत की अलग-अलग सांस्कृतिक विरासत की कहानी भी छिपी थी. 

खास बात ये है कि दीया अपनी बड़ी बहन श्लोका की ननद ईशा अंबानी के साथ ही तैयार होकर मेट गाला 2026 में जाने के लिए निकली थीं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. 

Advertisement
दीया मेहता जटिया (All Photos: Instagram/@dmjatia)

ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल
दीया ने इस खास मौके पर डिजाइनर मयूर गिरोत्रा का डिजाइन किया गया गाउन पहना. इस गाउन की खासियत इसका बेस था, जिसे गोल्ड और सिल्वर रंग की कांजीवरम साड़ी से बनाया गया था. ट्रेडिशनल साड़ियों को बेहद स्टाइलिश अंदाज में मॉडर्न गाउन में बदला गया है. इस स्टाइलिश अंदाज ने दीया को एक ग्लोबल लुक दीया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

दीया के आउटफिट को और ज्यादा यूनिक इस पर किया गया शोला वर्क बना रहा था. शोला एक ट्रेडिशनल बंगाली कला है, जो पानी में उगने वाले पौधे के गूदे से बनाई जाती है. आमतौर पर इसे दुर्गा पूजा की सजावट, शादी के मुकुट और धार्मिक चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. दीया के गाउन में शोला कला को एकदम नए अंदाज में पेश किया गया. इसे इस तरह डिजाइन किया गया कि पूरा लुक बिल्कुल अलग और खूबसूरत लगने के साथ-साथ बहुत ही लाइट भी लगे. इसे बनाने में चार बंगाली कारीगरों ने कई हफ्तों तक मेहनत की है.

Advertisement
दीया मेहता जटिया


साउथ और बंगाल का कल्चर एक ही लुक में
दीया के इस मेट गाला लुक में साउथ इंडिया की कांजीवरम साड़ी और बंगाल की शोला कला का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिला. यही वजह है कि उनका आउटफिट बहुत खास रहा, जिसमें भारत के अलग-अलग ट्रेडिशंस एक साथ नजर आए. दीया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल जूलरी पहनी. उन्होंने कानों में पन्ना-हीरों से जड़े इयररिंग्स पहने. इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में भी डायमंड पिन लगाया हुआ था.  


ईशा अंबानी संग मेट गाला पहुंचीं दीया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीया के ईशा अंबानी के साथ होटल से तैयार होकर मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट के लिए जाते हुए देखा जा सकता है. दोनों एक साथ बातचीत करते हुए गाड़ी की तरफ जाते हैं और वहां खड़े फोटोग्राफर्स को पोज देते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement