गब्बर की 'दूसरी पारी'... सफेद शेरवानी में शिखर का शाही अंदाज, आइवरी लहंगे में परी जैसी नजर आईं सोफी, PHOTOS

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding Look: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी लेडी लव सोफी के साथ सात फेरे लेकर नई पारी शुरू की है. युजवेंद्र चहल ने शेयर की गई तस्वीरों में सोफी मनीष मल्होत्रा के आइवरी 3D फ्लोरल लहंगे में परी जैसी दिख रही हैं, वहीं 'गब्बर' सफेद शेरवानी और पन्ने की माला में बेहद रॉयल नजर आ रहे हैं.

Advertisement
शिखर-सोफी का वेडिंग लुक रिवील हुआ.  (Photo Credit: Instagram@yuzi_chahal23) शिखर-सोफी का वेडिंग लुक रिवील हुआ. (Photo Credit: Instagram@yuzi_chahal23)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding Look: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और करोड़ों दिलों की धड़कन शिखर धवन, जिन्हें प्यार से फैंस 'गब्बर' बुलाते हैं, ने अपनी रियल लाइफ में एक नई और खूबसूरत पारी की शुरुआत कर दी है. शिखर ने अपनी लेडी लव सोफी के साथ सात फेरे लेकर अपने नए सफर का आगाज कर दिया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. 

Advertisement

शिखर धवन के दोस्त और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर शिखर और सोफी के वेडिंग लुक से पर्दा हटा दिया है. चहल ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे यार की शाद है...'

सादगी और रॉयल्टी से भरा अंदाज

शादी के लिए शिखर और सोफी ने 'व्हाइट और आइवरी' थीम के आउटफिट चुने हैं, जिसमें दोनों ही एक रॉयल कपल की तरह नजर आ रहे हैं. चहल ने जो फोटो शेयर की है, उसमे दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, सफेद और सुनहरे फूलों से सजे मंडप के नीचे खड़े इस जोड़े की मुस्कान उनकी खुशी को साफ बयां कर रही है. 

सोफी का 'परी' जैसा लुक

दुल्हन के जोड़े में सोफी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का खूबसूरत आइवरी और ऑरेंज कलर का 3डी फूलों से सजा ट्रेल लहंगा पहना है. इसके साथ पर्ल एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज, काउल टैसल्स और मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाला हेड वेल है. हाथ से की गई बारीक रंग-बिरंगी फूलों की कढ़ाई है.

Advertisement

 लहंगे के साथ सोफी ने मैचिंग नेट की चोली और एक हल्का दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना रहा है. जूलरी की बात करें तो पर्ल और कुंदन का नेकलेस और छोटा-सा मांग टीका उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहे हैं. सोफी के लहंगे की कीमत करीबन आठ लाख पच्चीस हजार रुपये है.

शिखर-सोफी का वेडिंग लुक

शिखर का 'नवाब' अंदाज

दूसरी ओर, हमारे 'गब्बर' यानी शिखर धवन ने भी अपने लुक से सबको चौंका दिया. सफेद रंग की एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी और सिर पर सजी शानदार पगड़ी में वह किसी रियासत के राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं. उन्होंने अपने गले में पन्ने की लंबी माला पहन रखी है, जो उनके पूरे लुक में एक रॉयल कंट्रास्ट एड कर रही है. 

चहल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बारातियों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. चहल ने अपने दोस्त की शादी में व्हाइट कलर का बंद गला कोट पहना है, जो उन पर काफी जंच भी रहा है. डांस करते हुए उन्होंने अपने गले में गोल्डन कलर का दुपट्टा भी डाल रखा है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement