गौरव-कृतिका की शादी में युवराज-सहवाग देसी लुक में छाए, जमकर किया डांस, VIDEO

क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को बांद्रा स्थित घर पर सिविल वेडिंग की. कपल की ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के गाने ‘सूरज की बाहों में’ पर फिल्मी अंदाज में हुई वेडिंग एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जमकर डांस करते दिख रहे हैं.

Advertisement
कृतिका और गौरव की शादी में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, अजीत अगरकर और आशीष नेहरा ने जमकर डांस किया. (Photo: ITG) कृतिका और गौरव की शादी में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, अजीत अगरकर और आशीष नेहरा ने जमकर डांस किया. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि 11 मार्च 2026 को क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने शादी रचा ली है. दोनों की शादी की खूब चर्चा हो रही है. दोनों ने लैविश वेडिंग सेरेमनी करने के बजाय अपने बांद्रा स्थित घर पर सिविल वेडिंग करके एक-दूसरे का हाथ थामा और आधिकारिक तौर पर जीवनसाथी बन गए. शादी के बाद से ही कपल की वेडिंग से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Advertisement

हाल ही में उनकी वेडिंग एंट्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों की एंट्री बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसी नजर आ रही है. खास बात यह रही कि कपल ने फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के मशहूर गाने 'सूरज की बाहों में' पर उसी अंदाज में एंट्री ली, जैसे फिल्म में कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन ने ली थी. दोस्तों और करीबियों के बीच हुई इस खास सेलिब्रेशन में दोनों की केमिस्ट्री और खुशियां साफ झलक रही हैं, जिससे ये पल और भी यादगार बन गया है.

दोस्तों ने एंट्री को बनाया यादगार
सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गौरव और कृतिका वेडिंग वेन्यू में एंट्री लेते हैं, उनके दोस्त चारों तरफ घेरकर डांस करने लगते हैं. इस दौरान फरहान अख्तर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और अजीत अगरक भी जबरदस्त अंदाज में झूमते दिखाई देते हैं. दोस्तों का ये सरप्राइज डांस देखकर कपल भी मुस्कुराते हुए एंट्री करता है.

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ स्टाइल में हुई एंट्री
इस वेडिंग एंट्री वीडियो की सबसे खास बात इसका थीम है. वीडियो में कपल ठीक उसी तरह एंट्री लेते नजर आता है जैसे 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के गाने 'सूरज की बाहों में' में बीच पार्टी वाला सीन दिखाया गया था. चारों तरफ दोस्तों की भीड़, म्यूजिक और डांस के बीच गौरव और कृतिका की एंट्री ने इस पल को और भी यादगार बना दिया. दोनों के घर की छत लाइटों और सफेद फूलों से बहुत अच्छे से सजी हुई थी.

Advertisement



सिंपल सी लाल साड़ी में दुल्हन बनीं कृतिका
इस खास मौके पर कृतिका कामरा और गौरव कपूर दोनों का वेडिंग लुक लोगों का ध्यान खींचता नजर आया. जहां आजकल एक्ट्रेसेज महंगे-महंगे लहंगे और साड़ियां पहन कर शादी रचाती हैं, वहीं कृतिका ने ऐसा कुछ नहीं किया. उन्होंने गौरव की दुल्हन बनने के लिए बेहद सिंपल रेड कलर की ट्रेडिशनल साड़ी चुनी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं.

कृतिका ने अपने लुक को हैवी जूलरी और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था, जिससे उनका अंदाज और भी एलिगेंट नजर आया. उनके लुक की खास बात ये रही कि उन्होंने न मांग में सिंदूर लगाया हुआ था और न ही हाथों में मेहंदी. 

वहीं गौरव कपूर भी ट्रेडिशनल अंदाज में काफी हैंडसम दिखे. उन्होंने क्रीम-बेज कलर की बंदगला स्टाइल जैकेट पहनी है, जिस पर हल्का सा सेल्फ-प्रिंट डिजाइन है. ये डिजाइन इस आउटफिट को एथनिक और प्रीमियम टच दे रहा है. उन्होंने इसे सफेद ट्राउजर और ब्राउन कलर के लेदर लोफर्स के साथ पहना है, जो पूरे लुक को बैलेंस्ड और स्टाइलिश बना रहा है.

युवराज-सहवाग का कुर्ते में दिखा स्टाइलिश लुक 
गौरव और कृतिका की शादी में युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और बच्चों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें एथनिक लुक में देखा गया. युवराज ने सिल्वर शेड का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसमें क्रिकेटर हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे. वीरेंद्र सहवाग को भी ब्लू कलर के कर्ते और वाइट पायजामे में देखा गया. सहवाग के कर्ते पर वाइट कलर के धागों से कढ़ाई भी हो रखी थी. अजीत अजरकर से लेकर आशीष नेहरा तक सभी क्रिकेटर्स कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement