हाथ जोड़े और झुकाया सिर... सादा कुर्ता पहने और टीका लगाए वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा

भारतीय T20 टीम के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित वैष्णो देवी गुफा मंदिर में दर्शन किए. अभिषेक ICC T20 विश्व कप जीतने के कुछ ही दिनों बाद मां के दरबार मत्था टेकने पहुंचे. क्रीम रंग के कुर्ता पजामा और माथे पर टीका लगाए अभिषेक इस दौरान पूरी तरह भक्तिमय अंदाज में नजर आए.

Advertisement
वैष्णों देवी पहुंचे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Photo: Instagram@abhisheksharma) वैष्णों देवी पहुंचे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Photo: Instagram@abhisheksharma)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत और फाइनल मैच में अपने शानदार परफॉर्मेंस के बाद भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा अपनी सफलता का आभार व्यक्त करने के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे. मैदान पर अपने बल्ले से धूम मचाने के बाद अभिषेक ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि को माता रानी को समर्पित किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो तेजी से वायरल हो रही हैं. 
 

Advertisement

कुर्ता पजामा में मां के दरबार पहुंचे अभिषेक

ICC T20 रैंकिंग में टॉप पर मौजूद 25 साल के बल्लेबाज अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जय माता दी'. तस्वीरों में वो पारंपरिक क्रीम कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़े हुए तीर्थ यात्रा के रास्ते पर खड़े नजर आ रहे हैं.

पैदल की यात्रा

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए जिनमें पंजाब के इस क्रिकेटर को पैदल चलते यात्रा करते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आए. इतना ही नहीं अभिषेक ने वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

इससे पहले भी अभिषेक ने कटरा में माता वैष्णों के दर्शन किए थे.

अभिषेक शर्मा माता वैष्णो देवी के भक्त हैं और वो अपने परिवार के साथ पहले भी माता के दर्शन कर चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement