सारा तेंदुलकर पर भारी पड़ा अर्जुन की दुल्हनियां का लुक, गोल्ड जूलरी में सानिया चंडोक ने दिखाया रॉयल अंदाज, PHOTOS

डिजाइनर एका और प्रोड्यूसर रवि के रिसेप्शन में सारा तेंदुलकर और उनकी सानिया चंडोक ने अपने रॉयल साड़ी लुक से सबका दिल जीत लिया. सचिन तेंदुलकर ता पूरा परिवार इस फंक्शन में शामिल हुआ, जहां सारा अपनी भाभी सानिया के साथ पहुंची. सारा और सानिया के एथनिक लुक ने सबका ध्यान खींचा. अर्जुन की शादी के बाद पहली बार सारा और सानिया एक-साथ नजर आईं.

Advertisement
शादी के बाद सानिया-अर्जुन एक शादी में पहुंचे. (PHOTO:ITG) शादी के बाद सानिया-अर्जुन एक शादी में पहुंचे. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

Sara Tendulkar Saaniya Chandhok Saree Look: मुंबई में 14 मार्च को बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भगचंदका के वेडिंग रिसेप्शन में फैशन, खेल और फिल्मी दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. खास बात यह है कि रवि वही प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने सचिन तेंदुलकर की चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' को प्रोड्यूस किया है.

ऐसे में रवि की इस खुशी में शामिल होने के लिए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे. इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वह था सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया चंडोक का देसी लुक.

Advertisement

शादी के बाद ननद-भाभी आए साथ

अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को सानिया चंडोक से शादी रचाई है और शादी के बाद पहली बार सानिया अपनी ननद और खास दोस्त सारा के साथ इस फंक्शन में पहुंची. सारा और सानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ननद-भाभी साथ में कार से एक-साथ उतरती दिखाई दे रही हैं. दोनों ने ही साड़ी पहन रखी है और बेहद सुंदर लग रही हैं. कार से उतरने के बाद दोनों ने साथ में स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए और इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग भी साफ देखने को मिली. 

सिल्क साड़ी में सानिया का स्टनिंग लुक

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया शादी के बाद पहली बार नजर आईं. सानिया ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस के लिए ट्रेडिशनल और मॉर्डन का शानदार कॉम्बिनेशन वाला लुक दिखाया.  उन्होंने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरी बूटियों का महीन काम था, जो पूरी साड़ी पर खूबसूरती से बिखरा हुआ था.

Advertisement

इस साड़ी के किनारों को खास बनाने के लिए एक चौड़ा ऑरेंज बॉर्डर दिया गया था, जिस पर गुलाबी और नारंगी फूलों वाली फ्लोरल बेल उसे और खूबसूरत बना रही थी. ओपन स्टाइल पल्लू को उन्होंने बड़ी स्टाइल से कैरी किया था, जिससे साड़ी का बॉर्डर और फ्लोरल डिजाइन पूरी तरह से हाइलाइट हो रहा था. साड़ी के बॉर्डर पर जरी की कढ़ाई हो रखी है, जो इसे शाही टच दे रही थी.

गोल्डन जूलरी ने लुक को बनाया रॉयल 

साड़ी से ज्यादा सानिया की जूलरी ध्यान खींच रही है, उन्होंने हीरे-मोती नहीं बल्कि गोल्ड जूलरी से अपने लुक को पूरा इंडियन टच दिया. गले में नेकलेस, इयररिंग्स और एक हाथ में कंगन उनके न्यूली ब्राइड लुक को एकदम परफेक्ट बना रहे थे.

साड़ी में छाई सारा तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की लाडली अपनी भाभी के साथ इस शादी में शरीक होने पहुंचे, उन्होंने पेस्टल ग्रीन सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद एलिगेंट नजर आ रही थीं. साड़ी के बॉर्डर को सुनहरी जरी से बने कर्व लाइनिंग पैटर्न से सजाया गया है, जिसमें पिंक डिटेलिंग दी हुई है. गोल्डन और पिंक टोन के खूबसूरत डिजाइन के साथ फ्लोरल बूटियां इस साड़ी की सुंदरता को बढ़ा रहे थे.

कुंदर की जूलरी पहन सजीं सारा 

सारा ने एक बार फिर साड़ी को बेहद ही ग्रेसफुली ड्रेप किया हुआ था, जो उनके फिगर को अच्छी तरह से फ्लॉन्ट कर रही थी. पेस्टल ग्रीन साड़ी के साथ सारा ने पेस्टल पिंक हैवी एम्ब्रॉयडेड ब्लाउज स्टाइल किया था, जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था. साड़ी के साथ सारा ने गले में कुंदन नेकलेस, बड़े-बड़े मैचिंग इयररिंग्स के अलावा चूड़ियां पहनी हुई थीं,  सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और स्ट्रेट खुले बाल उनके पूरे लुक को और भी निखार रहे हैं.

Advertisement


 

सारा और सानिया वैसे तो दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन नई नवेली दुल्हन सानिया ने अपने सिंपल लुक से इस बार ननद सारा से सारी लाइमलाइट चुरा लीं. सानिया का सिंपल लुक भी बेहद शानदार  और हटकर लग रहा है. खासतौर पर उनकी गोल्डन जूलरी ने तो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement