महिलाओं के प्रवेश पर सबरीमाला विवाद फिर गरम, सुप्रीम कोर्ट में केरल सरकार ने दिए नरमी के संकेत

केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यप्पा के दर्शन के लिए खास उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद जारी है. केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नरम रुख अपनाते हुए कहा है कि धार्मिक, सामाजिक और कानूनी विशेषज्ञों से गहन विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला होगा.

Advertisement
केरल सरकार बोली - विद्वानों से सलाह के बाद ही कदम लेंगे (File Photo: ITG) केरल सरकार बोली - विद्वानों से सलाह के बाद ही कदम लेंगे (File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:08 AM IST

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अय्यप्पा स्वामी के दर्शन के लिए एक खास उम्र वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद लंबे समय से जारी है. इस मुद्दे पर केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना रुख नरम करते हुए जवाबी हलफनामा दाखिल किया है. सरकार ने कहा है कि इस मसले पर धार्मिक, सामाजिक और कानूनी विशेषज्ञों के साथ गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

Advertisement

सरकार ने यह भी साफ किया है कि इतनी पुरानी धार्मिक परंपरा में बदलाव करने से पहले विभिन्न पक्षों की राय को तवज्जो दी जाएगी. हलफनामे में यह भी उल्लेख किया गया है कि सबरीमाला मंदिर से जुड़े पिछले अनुभवों, महिलाओं समेत अन्य भक्तों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखा जाएगा. 

केरल की वाम लोकतांत्रिक सरकार ने कहा है कि वे व्यापक चर्चा और सभी संबंधित समुदायों के सुझावों के आधार पर ही कोई अंतिम फैसला लेंगी. इसके लिए प्रमुख धार्मिक विद्वानों, समाज सुधारकों और आम जनता के विचार भी महत्वपूर्ण होंगे.

यह भी पढ़ें: सबरीमला गोल्ड चोरी केस: 90 दिन बाद TDB के पूर्व अध्यक्ष एन वासु को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों वाली संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई 9 अप्रैल से शुरू करेगी. इस पीठ की अगुआई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे. सुनवाई के दौरान धार्मिक प्रथाओं, समानता के अधिकार तथा संवैधानिक नैतिकता के बीच संतुलन बनाए रखने से जुड़ी दिक्कतें पर ख़ास ध्यान दिया जाएगा. कोर्ट ने वरिष्ठ एडवोकेट के. परमेश्वर और शिवम सिंह को एमाइकस क्योरे के रूप में नियुक्त किया है, जो सभी पक्षों की दलीलों को समेकित और व्यवस्थित रूप से पेश करेंगे.

Advertisement

इस विवाद के बीच अप्रैल में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव ने राजनीतिक और सामाजिक बहसों को और अधिक तीव्र कर दिया है. सभी की निगाहें अब अगले फैसले पर टिकी हैं, जो धार्मिक आस्था और समाज में समानता के बीच संतुलन स्थापित करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement