राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, इंडियन स्टेट वाले बयान के लिए FIR की मांग वाली याचिका खारिज

राहुल गांधी ने नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के मौके पर बयान दिया था. इसमें इंडियन स्टेट को लेकर हंगामा मच गया था. इसी को लेकर एफआईआर की मांग करते हुए याचिका दाखिल हुई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Advertisement
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर दाखिल हुई थी याचिका (File Photo: PTI) राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर दाखिल हुई थी याचिका (File Photo: PTI)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के मौके पर एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और इंडियन स्टेट से है. इस बयान में इंडियन स्टेट पर हंगामा मच गया. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी को देशविरोधी बताते हुए मोर्चा खोल दिया था.

Advertisement

इसे लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर हुई थी. इस पर अब हाईकोर्ट का फैसला आ गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ओपन कोर्ट में अपना फैसला सुनाते हुए यह याचिका खारिज कर दी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में यह याचिका सिमरन गुप्ता ने दायर की थी.

यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा को SC से मिली अग्रिम जमानत, लेकिन पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश

सिमरन गुप्ता ने पहले संभल की चंदौसी कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी की याचिका दाखिल की थी. चंदौसी कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को इस याचिका पर अपना फैसला सुनाया था. चंदौसी कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी. चंदौसी कोर्ट के फैसले को सिमरन गुप्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में 8 अप्रैल को सुनवाई पूरी हो गई थी. सुनवाई पूरी होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘सबसे रिस्की काम क्या किया?’ राहुल गांधी के सवाल पर लड़की का जवाब वायरल

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

इंदिरा भवन के उद्घाटन के मौकै पर राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी विचारधारा पुरानी है. हम आरएसएस की विचारधारा से लड़ते आ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. राहुल गांधी ने आगे कहा था कि अगर आपको लगता है कि हम बीजेपी या आरएसएस नाम वाले किसी राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं , तो आपने स्थिति सही से समझा नहीं है. बीजेपी और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम बीजेपी और आरएसएस के साथ ही इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement