कर्नाटक: नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के झंडों को पैरों से कुचला गया

स्थानीय लोगों ने एक जुलूस भी निकाला, जिसके दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर ऐसी चप्पलें पहनी थीं जिन पर अमेरिका और इजरायल के झंडे बने हुए थे. प्रदर्शन में शामिल लोग काली बेल्ट पहने हुए थे और उन्होंने सामूहिक नमाज भी अदा की.

Advertisement
कर्नाटक के गांव में अमेरिकी झंडों पर जूते चप्पलों से चलकर प्रदर्श किया गया (Photo: Screengrab) कर्नाटक के गांव में अमेरिकी झंडों पर जूते चप्पलों से चलकर प्रदर्श किया गया (Photo: Screengrab)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के गौरिबिदनूर तालुका के अलीपुर गांव में रमजान के दौरान विरोध प्रदर्शन का एक अलग मामला सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार शिया समुदाय के कुछ लोगों ने हालिया ईरान से जुड़े घटनाक्रम के विरोध में अमेरिका और इजरायल के झंडों के खिलाफ प्रदर्शन किया.

ईद की नमाज के दौरान, अमेरिका और इजरायल के विरोध में कई लोगों ने काले पट्टे पहनकर विरोध किया. इस दौरान सामूहिक नमाज़ भी अदा की गई.

Advertisement

 इसके बाद गांव में जुलूस निकाला गया, जिसमें कुछ लोगों ने जमीन पर अमेरिका और इजरायल के झंडों की तस्वीर लगाकर विरोध जताया और झंडे पर चप्पल और जूते मारकर विरोध जताया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: संभल में ईद की नमाज के बाद जमकर पथराव, एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट

स्थानीय निवासियों द्वारा निकाले गए जुलूस में कुछ प्रदर्शनकारी कथित तौर पर ऐसी चप्पलें पहने नजर आए, जिन पर अमेरिका और इजरायल के झंडे बने थे.

यह विरोध हाल ही में ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के विरोध में किया गया था.  यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में युद्ध चरम पर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक पारा चढ़ा हुआ है.

Advertisement

आपको बता दें कि ईद पर कर्नाटक ही नहीं बल्कि भोपाल, प्रयागराज और दिल्ली में भी कुछ जगहों पर लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की. इसके अलावा देश के कुछ अन्य हिस्सों में अमेरिका इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement