Funny Jokes: आधी रात को मां ने कहा- पेट्रोल सस्ता हो गया है, बेटे का जवाब सुनते ही उड़े होश!

Chutkule in Hindi: खुश और तनावमुक्त रहना न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. मुस्कुराहट चेहरे की खूबसूरती और बढ़ा देती है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए आज फिर लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हिंदी जोक्स सोशल मीडिया पर वायरल हिंदी जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

> मां- आधी रात को कमरे में आकर बोली- बेटा तुझे पता है कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
लड़का–हां मां.
मां–चुप चाप फोन बंद कर के सो जा, 
नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी..!!

 

>रिश्तेदार- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
भोलू- बस अंकल, आंदोलन में चलते-चलते,
बहुत दूर चली गई है...!

 

Advertisement

> मां अपने तोतले बेटे से बोली- बेटा आज लड़की देखने जा रहे हैं, तुम वहां बोलना मत.
बेटा- थीत है.
जब लड़की चाय लेकर आई तो,
लड़का चाय पीते ही बोला- दलम है दलम है.
लड़की तुरंत बोली- ओए फूत माल और पी ले !!


> भोलू- मां खुशखबरी है,
हम दो से तीन हो गए हैं.
मां- बधाई हो बेटा, क्या हुआ है
बेटा या बेटी ?
भोलू- ना बेटा, और ना बेटी,
मैंने दूसरी शादी कर ली है...!

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> गप्पू: मम्मी! मुझे स्कूल नहीं जाना!
मम्मी: क्यों?
गप्पू: क्योंकि टीचर कहती है- "मन लगाकर पढ़ो!" और मेरा मन तो घर पर है!

 

> टीचर- अगर धरती से चांद गिर जाए तो क्या होगा?
गोलू- मम्मी डांटेंगी-कहेंगी, कितनी बार कहा है गेंद घर में मत खेला करो!

Advertisement

 

> पत्नी पति से- सुनते हो, पड़ोस की पिंकी को मैथ्स में 100 में से 99 नंबर मिलें हैं..
पति- अच्छा, तो 1 नंबर कहां गया?
पत्नी अपना बेटा लेकर आया है..!!!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »