राजनीति में आने से पहले क्या करते थे राघव चड्ढा? इस कंपनी में करते थे जॉब

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ने शामिल होने का फैसला किया है. पिछले 13 साल से वह आप के साथ थे. वह 2013 में आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर के तौर पर उससे जुड़े थे. ऐसे में जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले वह क्या करते थे और उनकी बड़ी उपलब्धि क्या रही है?

Advertisement
राघव चड्ढा ने 22 साल की उम्र में हासिल किया था सीए का लाइसेंस (Photo - PTI) राघव चड्ढा ने 22 साल की उम्र में हासिल किया था सीए का लाइसेंस (Photo - PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. अपने साथ-साथ वो आट सांसद भी अपने साथ ले जा रहे हैं. काफी दिनों से AAP के हाईकमान और राघव चड्ढा के बीच तनातनी चल रही थी. आज इसका पटाक्षेप हो गया. राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामकर ही राजनीति और सत्ता का स्वाद चखा था. ऐसे में यह जानते हैं कि राघव चड्ढा राजनीति में आने से पहले क्या करते थे. 

Advertisement

साल 2013 में जब अन्ना हजारे का इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन अपने आखिरी दौर में था. जब  रामलीला मैदान में केजरीवाल प्रदर्शन कर रहे थे. उस समय तक राघव चड्ढा एक सफल चार्ट्ड अकाउंटेंट बन चुके थे और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पढ़ाई करके लौटे थे. तभी उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई.

राजनीति में आने से पहले भी राघव चड्ढा के नाम 22 साल की उम्र में सीए बनने की उपलब्धि थी. राघव चड्ढा ने 22 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट का लाइसेंस हासिल कर लिया था और इतनी कम उम्र में ही चड्ढा देश के हाई टैक्स पेयर की ग्रुप में आ गए थे. 

राघव चड्ढा ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक की डिग्री हासिल की. फिर पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का विकल्प चुना और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से इसकी पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने मल्टीनेशनल ऑडिट कंसल्टिंग फर्मों, डेलॉयट और थॉर्नटन के लिए काम भी किया. 

Advertisement

राघव चड्ढा का आम आदमी  पार्टी में पहला असाइनमेंट दिल्ली जनलोकपाल बिल का ड्राफ्ट तैयार करने वाले राहुल मेहरा को सहयोग करना था. उन्हें ये जिम्मेदारी खुद अरविंद केजरीवाल ने दी  थी. 

आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, चड्ढा 2013 में आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र बनाने वाली टीम के सदस्य थे. कुछ समय के लिए वह कोषाध्यक्ष भी बनाए गए. एक वॉलंटियर के तौर पर अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़ने वाला शख्स कुछ ही समय में केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद बन गए थे. एक समय ऐसा भी आया, जब राघव चड्ढा आप के युवा प्रवक्ता बने और देखते ही देखते  ही देखते मीडिया में आम आदमी पार्टी का चेहरा बन गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement