Advertisement

इन्फॉर्मेशन

अमेरिका में भारत से कितना सस्ता पेट्रोल मिलता है?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST
  • 1/7

अमेरिका में भी इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, लेकिन भारत की तुलना में अभी भी काफी कम हैं. ईरान पर हमले के बाद से दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसके परिणाम स्वरूप पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, एलपीजी की कीमतों में उछाल आया है. क्योंकि, मिडिल ईस्ट से दुनिया के दूसरे देशों में जाने वाली कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हो गई. (Photo - Pixabay)

  • 2/7

अमेरिका में 10 मार्च तक एक गैलन पेट्रोल की औसत कीमत 4.31 डॉलर (लगभग 329 रुपये) थी. इस सप्ताह पेट्रोल की कीमतों में 14 वर्षों में सबसे अधिक उछाल आया है और इसने 17 जुलाई 2008 को बने 4.11 डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. डीजल की कीमत तो और भी अधिक है, जो औसतन 5.05 डॉलर प्रति गैलन है. (Photo - AP)
 

  • 3/7

अमेरिका में ईंधन की कीमत
अमेरिका में ईंधन गैलन में बेचा जाता है, लीटर में नहीं.  एक अमेरिकी गैलन 3.78 लीटर के बराबर होता है. इसलिए, अमेरिका में एक लीटर पेट्रोल की कीमत, अमेरिकी गैलन को लीटर में और डॉलर को रुपये में बदलने पर 86.97 रुपये होती है. फिर भी यह उन कीमतों से सस्ता है जिन पर भारत में महीनों से पेट्रोल बेचा जा रहा है.(Photo - AP)
 

Advertisement
  • 4/7

भारत में पेट्रोल की दरें
भारत के अधिकांश शहरों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपये या 100 रुपये से अधिक हैं. मुंबई में कीमत 109.98 रुपये प्रति लीटर, दिल्ली में 95.41 रुपये, चेन्नई में 101.40 रुपये और कोलकाता में 104.67 रुपये प्रति लीटर है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से 4 नवंबर 2021 से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अधिकांश राज्य सरकारों ने भी स्थानीय बिक्री कर में कमी की थी. (Photo - AP)
 

  • 5/7

अमेरिका में भी कीमतें अलग-अलग हैं
हालांकि ,अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत भारत की तुलना में कम है, फिर भी अमेरिका में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां कीमतें भारत के बराबर या उससे भी अधिक हैं. अमेरिका में पांच सबसे महंगे बाजारों में  कैलिफोर्निया में $5.69  प्रति गैलन, नेवेदा में $4.87 प्रति गैलन, हवाई में $4.81, ओरेगन में $4.72 और वाशिंगटन में $4.70 हैं. अमेरिका में प्रति गैलन डॉलर को अगर लीटर और रुपये में बदलें तो  कीमतें इस प्रकार हैं - कैलिफ़ोर्निया में 114.82 रुपये प्रति लीटर, नेवेदा में 98.27 रुपये, हवाई में 97.06 रुपये, ओरेगन में 95.25 रुपये, और वाशिंगटन में 94.85 रुपये है. (Photo - Pixabay)
 

  • 6/7

इसके बावजूद अमेरिका में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां पेट्रोल भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में कहीं अधिक सस्ता है. अमेरिका के कंसास में पेट्रोल सबसे सस्ता है, जहां इसकी कीमत 3.81 डॉलर प्रति गैलन (76.88 रुपये प्रति लीटर) है. वहीं मिसौरी और ओक्लाहोमा में इसकी कीमत 3.85 डॉलर प्रति गैलन (77.69 रुपये प्रति लीटर) है. यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि यह आकलन तब की गई थीं जब भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.28 था. भारतीय मुद्रा के उतार-चढ़ाव के आधार पर यहां दिए गए मूल्यों में अब बदलाव भी हो सकते हैं. (Photo - AP)
 

Advertisement
  • 7/7

अमेरिका में ईंधन की कीमतों पर नज़र रखने वाले सबसे प्रमुख प्लेटफॉर्म AAA के अनुसार, फरवरी में जब गैसोलीन की कीमत $3.53 प्रति गैलन थी, तब दो-तिहाई अमेरिकियों ने माना था कि गैसोलीन की कीमतें बहुत अधिक हैं. अब जब कीमत $4 से ऊपर हो गई है, तो वे स्पष्ट रूप से नाखुश हैं. वहीं भारतीय उपभोक्ताओं की हालत बदतर है और वे कीमतों में और बढ़ोतरी के लिए तैयार हैं, जिससे दोनों देशों के बीच खुदरा कीमतों का अंतर और भी बढ़ सकता है. क्योंकि, युद्ध के कारण हालत बदतर होते जा रहे हैं.  (Photo - AP)
 

Advertisement
Advertisement