'मोहम्मद दीपक' के Gym की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी, कल जा रहे कोटद्वार

राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड के कोटद्वार में दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी उनकी जिम की सदस्यता भी ले सकते हैं. मोहम्मद दीपक जनवरी में एक घटना के बाद चर्चा में आए थे. राहुल के दौरे की कांग्रेस ने पुष्टि की है. बीच में खबर आई थी कि 'मोहम्मद दीपक' आर्थिक परेशानियों के कारण अपना जिम बंद करने वाले हैं.

Advertisement
'मोहम्मद दीपक' ने दिल्ली आकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी. File Photo ITG 'मोहम्मद दीपक' ने दिल्ली आकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी. File Photo ITG

विकास वर्मा

  • कोटद्वार,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान वह पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार, 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी का यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक रखा गया है और इसके लिए करीब एक घंटे का समय आरक्षित किया गया है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी कोटद्वार पहुंचकर दीपक के जिम की सदस्यता भी लेंगे.

Advertisement

दीपक ने आज तक से बात करते हुए कहा कि कल राहुल गांधी मेरे जिम में आ रहे हैं और मेरे जिम की सदस्यता लेंगे उन्होंने जब मैं दिल्ली गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं कोटद्वार आउंगा और जिम की सदस्यता लूंगा. वे अपना वादा पूरा कर रहे हैं, और कल मेरे जिम की सदस्यता लेंगे. दीपक ने कहा, मुझे बहुत अच्छा फील हो रहा है. विपक्ष के एक बड़े नेता मेरे जिम में पहुंच रहे हैं और मेरी कोशिश रहेगी कि मेरी मम्मी और मेरी वाइफ भी उनसे मिले.

क्यों चर्चा में आए थे 'मोहम्मद दीपक'
मोहम्मद दीपक इसी वर्ष जनवरी में चर्चा में आए थे. उस समय कोटद्वार में एक दुकान पर कुछ लोगों और बुजुर्ग दुकानदार के बीच विवाद का मामला सामने आया था. आरोप है कि विवाद के दौरान दीपक ने बुजुर्ग दुकानदार का बचाव करने का प्रयास किया था. इस दौरान उन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक सुर्खियों में रहा.

Advertisement

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने राहुल गांधी के दौरे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उत्तराखंड प्रवास के दौरान पौड़ी के कंडोलिया पार्क में आयोजित सैनिक संवाद सम्मेलन में भी शामिल होंगे.

भाजपा ने क्या कहा?
वहीं राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं. कोटद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या राज गौरव नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपने पुराने कार्यकर्ताओं की अपेक्षा ऐसे व्यक्ति से मिलने को प्राथमिकता दे रहा है, जिसका नाम हाल के विवादों में सामने आया था. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का यह दौरा तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाला है.

राहुल गांधी के दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. अब सभी की नजरें 4 जून को होने वाली इस मुलाकात और उसके राजनीतिक असर पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »