100 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार, नैनीताल में दो पुरुष, दो महिलाओं और एक बच्चा समेत पांच की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हुआ. सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में दो पुरुष, दो महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस, SDRF और SSB ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया.

Advertisement
भवाली में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार. (Photo: Ankit Sharma/ITG) भवाली में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार. (Photo: Ankit Sharma/ITG)

अंकित शर्मा / लीला सिंह बिष्ट

  • नैनीताल ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर UP 32 QU 1874 है. बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग सवार थे और सभी श्रद्धालु थे. हादसा गुरुवार दोपहर करीब सवा 2 बजे हुआ. जैसे ही कार के खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी.

Advertisement

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. खाई गहरी होने और रास्ता कठिन होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

रेस्क्यू टीमों ने जोखिम उठाकर खाई में उतरकर सभी शवों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया. स्थानीय लोग भी राहत कार्य में लगातार पुलिस और बचाव दल की मदद करते रहे.

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की निगरानी की. पुलिस प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और उनके विस्तृत विवरण जुटाने की कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement