उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (UP Moradabad) के जिगर कॉलोनी में एक महिला बिल्डिंग के छज्जे से नीचे लटक गई. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां मकान की बालकनी से लटकी नजर आ रही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला को बाहर लटकते देखा जा सकता है. कुछ लोग महिला को बचाने की कोशिश में ऊपर खींचते दिखाई दे रहे हैं. वहीं नीचे सड़क पर खड़े लोगों में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 7 मई को मुरादाबाद की शिव विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है. यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिगर कॉलोनी है. वहां के एक व्यक्ति ने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला अचानक बिल्डिंग के छज्जे से नीचे लटक गई. लोगों ने तुरंत ऊपर जाकर उसको खींचा. कुछ लोगों ने इस दौरान वीडियो बना लिया.
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से विवाद पर लेडी डॉक्टर का ट्रांसफर, CM धामी ने रोक लगाई, दिए जांच के आदेश
सिविल लाइंस के सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला के बिल्डिंग से लटकने का वीडियो सामने आया है. वीडियो सिविल लाइन थाने के जिगर कॉलोनी का है. फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. संभवतः पति पत्नी का आपस का विवाद है.
जगत गौतम