चंदौली: नहर में गिरी अनियंत्रित कार , 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश (UP) के चंदौली में रफ्तार के कहर ने 4 लोगों की जान ले ली. एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के बाद नहर में जा गिरी. इस हादसे में चोट लगने और पानी में डूबने से कार में सवार 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 

Advertisement
सांकेतिक चित्र सांकेतिक चित्र

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 16 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST
  • चन्दौली के बबुरी थाना इलाके के भुड़कुड़ा गाव के पास हुआ हादसा
  • मिर्जापुर के रहने वाले हैं कार में सवार चारों लोग
  • पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा

उत्तर प्रदेश के चंदौली में रफ्तार के कहर ने 4 लोगों की जान ले ली. एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के बाद नहर में जा गिरी. इस हादसे में चोट लगने और पानी में डूबने से कार में सवार 4 लोगों ने दम तोड़ दिया.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार सभी लोगों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कार सवार चारों दम तोड़ चुके थे. चारों मृतक मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं.

Advertisement

एडिशनल एसपी चन्दौली सुखराम भारती ने कहा कि मिर्जापुर के शेरवा गांव के रहने वाले कार सवार मिर्जापुर जिले से चकिया की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

पेड़ से टकराने के बाद नहर में जा गिरी. जैसे ही इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से सभी लोगों को नहर से बाहर निकाला गया. अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारो को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement