UP: शराब पीकर बीच सड़क लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, लोगों को पत्थर लेकर दौड़ाया

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. उस लड़की को जो भी रोकने की कोशिश करता था, युवती पत्थर लेकर उसे मारने दौड़ पड़ती थी. इस दौरान पुलिस भी वहां मूक दर्शक बनी रही. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
शराब के नशे में युवती ने किया ड्रामा शराब के नशे में युवती ने किया ड्रामा

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

यूपी के बांदा में शराब के नशे में धुत एक लड़की ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती बीच सड़क पर ड्रामा कर रही है. इस दौरान पुलिस वहां मूकदर्शक बनी नजर आ रही है. 

युवती की वजह से घंटों वहां हंगामा होता रहा और लोग तमाशा देखते रहे. इस दौरान युवती ईंट-पत्थर लेकर राहगीरों को मारने के लिए दौड़ती हुई भी दिखाई दे रही है. जानकारी के मुताबिक, युवती शहर कोतवाली इलाके की रहने वाली है. 

Advertisement

यह मामला बुधवार की रात का है. शराब के नशे में धुत युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं. जैसे ही कोई कुछ बोलने की कोशिश करता था, युवती पत्थर उठाकर मारने दौड़ पड़ती थी.

पुलिसकर्मी भी बने रहे मूक दर्शक

थाने के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी युवती को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. लोगों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर मूकदर्शक बनी रही. अब वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बांदा पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि युवती शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है. वहीं, युवती के हाई वोल्टेज ड्रामे को लेकर SHO कोतवाली श्याम बाबू शुक्ला ने बताया, "युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. लड़की की जानकारी जुटाई जा रही है." 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement