चंदौली: नींव से ईंट निकालते समय दूसरे घर की दीवार ढह गई, मलबे में दब गए चार मजदूर, दो की मौत

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक पुराने घर की नींव से ईंट निकालते समय एक बड़ा हादसा हो गया. बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभु पुर गांव में मजदूर नींव से ईंट निकाल रहे थे, तभी बगल के घर की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में चार मजदूर मलबे में दब गए. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
चंदौली के बलुआ इलाके में हादसा हुआ, पुलिस-स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए मजदूर चंदौली के बलुआ इलाके में हादसा हुआ, पुलिस-स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए मजदूर

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 01 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक पुराने घर की नींव से ईंट निकालते समय एक बड़ा हादसा हो गया. बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभु पुर गांव में मजदूर नींव से ईंट निकाल रहे थे, तभी बगल के घर की पक्की दीवार भरभरा कर गिर गई. इस हादसे में चार मजदूर मलबे में दब गए.

आनन-फानन में मजदूरों को मलबे से निकाला गया लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो गई. एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं अभी एक मजदूर मलबे में दबा हुआ है. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. पुलिस और स्थानीय ग्रामीण की मदद से लोगों को निकाला गया. घटना की जानकारी होते ही चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं.

Advertisement

दरअसल चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभु पुर गांव में संदीप यादव अपने पुराने घर की नींव खुदवा रहे थे. इस दौरान नींव की पुरानी ईंटे निकाली जा रही थीं. नींव से सटा चंद्रभान दुबे के घर है. जब नीवं से ईंटे निकाली जा रही थीं, तभी चंद्रभान के घर की पक्की दीवार ढह गई. हादसा होते ही चारों तरफ हड़कंप मच गया. 

नोएडा: दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत

नोएडा के सेक्टर 21 में दो हफ्ते पहले एक दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. जलवायु विहार के पास ड्रेनेज रिपेयर के काम के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था. यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार की ईंट को हटाया जा रहा था. वहीं हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया था.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement