Video: कैसे बाइक के पहिए में फंस गया बंदर, टायर खोलकर निकालना पड़ा बाहर

बाराबंकी के बदोसराय में बाइक की चपेट में आने से बंदर उसके पहिए में फंस गया. बाइक सवार ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी. फिर लोगों ने सावधानी से पहिया खोलकर बंदर को बाहर निकाला. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 09 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी से बंदर का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. दरअसल, सड़क पार कर रहा बंदर अचानक से तेज रफ्तार बाइक के पहिए में जा फंसा. पहिए में बंदर के फंसते ही बाइक सवार ने ब्रेक लगाकर बाइक को रोका. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहिया खोलकर बंदर की जान बचाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. वहीं, बाइक सवार और बंदर दोनों सुरक्षित हैं.

Advertisement

अगर बाइक सवार तुरंत ब्रेक न लगाता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. मामला कोतवाली बदोसराय के कस्बा बाजार का है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार सड़क से जा रहा था. तभी वहां एक बंदर भी सड़क पार करने के लिए गुजरने लगा. लेकिन अचानक से वह बाइक की चपेट में आ गया और उसके पहिए में जा फंसा.

बाइक सवार ने उसी समय ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी. वहां मौजूद लोग भी उधर पहुंचे. सभी ने बड़ी ही सावधानी से बंदर को पहिए से निकाला. जैसे ही बंदर को पहिए से बाहर निकाला वह वहां से भाग खड़ा हुआ. वहीं, बाइक सवार की भी जान इस हादसे में बाल-बाल बची. लोगों ने कहा कि बाइक सवार अगर ब्रेक न लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बंदर को बचाने के चक्कर में केमिस्ट की मौत
इससे पहले झांसी में बंदर को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई थी. हादसे में केमिस्ट की मौत हो गई, जबकि उनके दो सालों समेत चार लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई जो कि मुंबई में केमिस्ट का काम करते थे. 6 महीने बाद वह घर आए थे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement