राजस्थान: कच्‍चे मकान में रहने वाले गरीब को थमाया 82 हजार रुपये का बिजली बिल

Rajasthan News: राजस्‍थान में महंगी बिजली के कारण उद्योगों का पलायन तो पहले से ही हो रहा है, अब गरीब लोगों पर भी भारी बिजली बिलों की मार पड़ने लगी है.

Advertisement
अक्टूबर 2021 में भी इस कच्चे घर का बिल 7 हजार 800 रुपये आया था. अक्टूबर 2021 में भी इस कच्चे घर का बिल 7 हजार 800 रुपये आया था.

aajtak.in

  • भीलवाड़ा,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST
  • 900 रुपये देकर मीटर बदलावने के लिए आवेदन भी कर दिया
  • 1 माह बाद भी बिजली विभाग में कोई सुनवाई नहीं

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बिजली विभाग का अनोखा कारनामा सामने आया है. विभाग ने कच्‍चे घर में रहने वाले गरीब परिवार को 82 हजार 258 रुपये का बिल थमा दिया.

पिछले महीने भी 7000 हजार रुपए से ज्यादा का बिल आया था जबकि इस झोपड़ी का मालिक करीब एक साल पहले ही मीटर को बदलवाने की गुहार लगा चुका है. अब लगातार बिजली के बिलों की रकम को देखकर गरीब परिवार को तगड़ा झटका लगने लगा है. 

Advertisement

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने भीलवाड़ा जिले के गांगलास गांव के लाला रेगर के नाम पर यह हजारों रुपये का बिल भेजा है. जिसे देखकर न केवल लाला रेगर का बेटा रतन रेगर, बल्कि सारे ग्रामीण हैरान हैं, क्योंकि कच्चे मकान में इतनी ज्यादा बिजली जलती ही नहीं है. अब लाला रेगर का पुत्र रतन रेगर अपना हजारों का बिजली का बिल कम करवाने के लिए बिजली निगम आसीन्‍द के ऑफिस के चक्‍कर लगा रहा है.

रतन रेगर ने बताया कि उसके केलूपोश (कच्‍चा) मकान के आए दिन बिजली का बिल लाखों रुपये का आता है. इसका कारण बिजली का मीटर खराब होना बताया गया है. पिछले साल 2021 के अक्टूबर माह में भी कच्चे घर का बिल 7 हजार 800 रुपये आया था. उपभोक्ता ने बिजली मीटर बदलवाने के लिए 20 दिसंबर 2021 को आवेदन दिया था और इसके लिए 900 रुपये भी जमा करवा दिए. लेकिन बिजली का मीटर तो बदला नहीं, बल्कि इस बार फिर 82 हजार रुपये का बिल थमा दिया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement