अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई–UAE की कई उड़ानें रद्द... ईरानी हमलों का सीधा असर

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद मिडल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर पंजाब और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी पड़ा है. अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और UAE की कई उड़ानें रद्द कर दी गईं. एयरस्पेस बंद होने से सैकड़ों यात्री फंस गए. प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान की स्थिति पहले जांचने की अपील की है.

Advertisement
दुबई जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल.(File Photo- ITG) दुबई जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल.(File Photo- ITG)

अमित शर्मा

  • ,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद मिडल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. इस सैन्य टकराव का सीधा असर अब भारत, खासकर पंजाब और चंडीगढ़ की हवाई यातायात व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. सुरक्षा कारणों और कई प्रमुख एयरस्पेस के अस्थायी रूप से बंद होने के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE), दुबई, शारजाह और अन्य मिडल ईस्ट गंतव्यों के लिए जाने और वहां से आने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

Advertisement

इस अचानक फैसले से अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. सैकड़ों यात्री बिना पूर्व सूचना के एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन उड़ानों के रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: DGCA ने बदला नियम... फ्लाइट टिकट कैंसिल पर मिलेगा पूरा पैसा, लेकिन होगी ये शर्त!

अमृतसर एयरपोर्ट पर चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार से यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. दुबई, शारजाह और अन्य खाड़ी देशों की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. अचानक उड़ानें रद्द होने और आगे की स्पष्ट जानकारी न मिलने के कारण यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे इंडिगो एयरलाइंस की शारजाह से अमृतसर आने वाली उड़ान रद्द की गई. इसके अलावा रात 1 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी कैंसिल कर दी गई. वहीं रविवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पहले ही रद्द कर दी गई थी. कुल मिलाकर अमृतसर से चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

Advertisement

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी असर

इसी तरह चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली एक प्रमुख उड़ान रद्द कर दी गई. दिन के दौरान हवाई यातायात सामान्य था, लेकिन मिडल ईस्ट में हालात बिगड़ते ही अचानक उड़ानों पर असर पड़ा.

जानकारी के मुताबिक कतर, UAE और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई प्रमुख एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं. इसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं, जिससे देरी और अतिरिक्त समय लग रहा है.

प्रशासन ने की अपील

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. यात्रियों को लगातार अपडेट देने के लिए एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी साझा की जा रही है.

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह के अनुसार, जब तक मिडल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं होते, आने वाले दिनों में भी उड़ानों के रद्द होने या देरी की संभावना बनी रहेगी. प्रशासन और एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement