चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटरों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी लकी पटियाल और बंबिहा गैंग से जुड़े हैं. ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर के तहत 24 घंटे में पूरी साजिश का खुलासा किया गया.

Advertisement
कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार (Photo: Screengrab) कैथल में एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

कमलजीत संधू / अरविंद ओझा

  • चंडीगढ़,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कैथल के चौसाला इलाके में एनकाउंटर के बाद दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है. ये दोनों विदेश में बैठे बंबिहा गैंग के गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटर बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार इन दोनों ने 18 मार्च 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में दिनदहाड़े चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement

एनकाउंटर के बाद हत्या के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

घटना के तुरंत बाद एजीटीएफ पंजाब ने ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर शुरू किया. इस ऑपरेशन के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मॉड्यूल का खुलासा किया गया और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. एनकाउंटर के दौरान दोनों बदमाश बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी मलेशिया से आया हुआ शूटर भी है, जो इस वारदात में शामिल था.

एजीटीएफ पंजाब का ऑपरेशन साइलेंट ट्रिगर शुरू

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी राजन पहले भी एक सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित था. वह 22 जुलाई 2025 को दर्ज एक मामले में शामिल था, जिसमें जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हत्या की गई थी. इस मामले में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement