सामने आई डीजल पराठे की सच्चाई, दुकानदार ने कबूला सच... हाथ जोड़कर फूड व्लॉगर ने मांगी माफी

चंडीगढ़ में बीते दिनों एक ढाबे का वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में डीजल पराठा बनाने की बात कही गई थी. अब ढाबा मालिक ने सामने आकर सच्चाई बयां की है. ढाबा मालिक का कहना है कि वायरल वीडियो में डीजल से पराठे की कोई सच्चाई नहीं है.

Advertisement
ढाबा मालिक चन्नी सिंह ने बताई डीजल पराठे की सच्चाई. ढाबा मालिक चन्नी सिंह ने बताई डीजल पराठे की सच्चाई.

ललित शर्मा

  • चंडीगढ़,
  • 16 मई 2024,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

पंजाब के चंडीगढ़ में डीजल पराठा बनाने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर ढाबा मालिक चन्नी सिंह ने बताया के जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा के जिस व्लॉगर ने पराठे को लेकर वीडियो बनाया था, उसने मजाक मजाक में पराठे को डीजल पराठा कह दिया था.

इसी के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने कहा कि डीजल नाम का पराठा कोई चीज नहीं है. हम खाने वाले तेल का ही इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि उनके मैन्यू में ऐसा कुछ नहीं है. जिस व्लॉगर ने वीडियो बनाया था, उसने वीडियो डिलीट करके माफी भी मांग ली है.

Advertisement

यहां देखें वीडियो

'डीज़ल पराठे' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चंडीगढ़ में ढाबा सुर्खियों में आ गया. वायरल वीडियो के बाद लोगों को फूड सिक्योरिटी और हेल्थ के बारे में चिंता होने लगी. वीडियो में खुद को ढाबा मालिक बताने वाला शख्स एक कैन से तरल पदार्थ गर्म तवे पर रखे पराठे पर डालता है.

यह भी पढ़ें: मिड डे मिल में एक्सपायरी दूध पीने से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग, ग्रामीणों ने काटा बवाल

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि धुआं निकलता है और पराठे का कुछ हिस्सा जल भी जाता है. यह क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फूड सिक्योरिटी को लेकर बातें होने लगीं. कई लोगों ने अधिकारियों से ढाबे की जांच करने की भी मांग की. कुछ लोगों ने वीडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए. वीडियो वायरल होने के बाद अमनप्रीत सिंह ने इसे डिलीट कर दिया और इंस्टाग्राम पोस्ट में माफीनामा जारी किया.

Advertisement

वहीं ढाबा मालिक चन्नी सिंह ने कहा कि वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से शूट किया गया था. हमारे यहां खाना पकाने के लिए केवल खाद्य तेल का उपयोग होता है और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है. हम 'डीज़ल पराठा' नाम की कोई भी चीज नहीं बनाते हैं. यह सामान्य सी बात है कि कोई भी डीजल में पका पराठा नहीं खाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement