लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी में घमासान मचा है. मुरादाबाद सीट पर पार्टी ने एसटी हसन का टिकट काट दिया और उनकी जगह रुचि वीरा को टिकट दिया गया है. इस पर एसटी हसन ने आजतक से बातचीत की. हसन ने कहा है कि पहले उन्हें सिंबल मिला था और अखिलेश यादव ने उनसे नामांकन दाखिल करने के लिए कहा था. देखें उनका पूरा बयान.