'भगवान आपको माफ नहीं करेगा, हम देख लेंगे...', जहां हुआ अभिषेक का इलाज, उस अस्पताल के CEO को ममता की धमकी

पश्चिम बंगाल में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर उग्र भीड़ ने हमला किया, जिससे वे घायल हो गए. ममता बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन और स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताया है.

Advertisement
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर नाराज ममत बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन को धमकाया, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर नाराज ममत बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन को धमकाया, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है

तपस सेनगुप्ता / अनुपम मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

पश्चिम बंगाल में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को टीएमसी महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सोनारपुर पहुंचे थे. जहां उग्र भीड़ ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में अभिषेक घायल हो गए और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पथराव और अंडे फेंके जाने के बीच हेलमेट पहनाकर भीड़ से निकाला.

'आपने गलत किया है...', ममता बनर्जी ने धमकाया!

Advertisement

इस घटना के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी हमले के विरोध में तीखी प्रतिक्रिया दी है. अभिषेक बनर्जी को जिस बैले व्यू अस्पताल में ले जाया गया था, सामने आया है कि ममता बनर्जी वहां के स्टाफ को धमकाया भी है. इससे जुड़ा एक ऑडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ममता बनर्जी बांग्ला में ये कहते सुनी जा रही हैं कि 'भगवान आपको माफ नहीं करेगा.'

ममता बनर्जी का जो कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह कह रही हैं कि 'मिस्टर टंडन, माफ कीजिए, लेकिन आपने गलत काम किया है. याद रखिए कि हमने आपकी कितनी मदद की है. भगवान आपको माफ नहीं करेगा. आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं. आपको शर्म आनी चाहिए. हर कोई आपके इस अहंकार को याद रखेगा.'

...(ऑडियो का यह हिस्सा स्पष्ट नहीं है)...

Advertisement

आप अस्पताल चला रहे हैं और अभी केंद्र में बीजेपी की सरकार है. कल अगर केंद्र सरकार नहीं रही, तो हम इसका ध्यान रखेंगे."

('Sorry mr Tandan you have done a wrong thing. Please remember what help we have done for you. God will not excuse you. You are misleading. You should be ashamed. Every body will remember your arrogance. ……….( audio not clear) 

you are running the hospital and bjp is in power. Tomorrow if central government is not there we will take care of it.')

अभिषेक बनर्जी को दबाव में किया गया डिस्चार्ज: ममता बनर्जी

इससे पहले भी घटना को लेकर ममता बनर्जी ने अस्पताल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा कि अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उन्हें आईटीयू में क्यों रखा गया था? और अगर वो गंभीर थे, तो अब दबाव में उन्हें रिलीज क्यों कर दिया गया? उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया. ममता बनर्जी ने कहा, 'उनके (अभिषेक बनर्जी) शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं. अगर उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो अभिषेक की मौके पर ही मौत हो जाती. 

ममता बनर्जी ने कहा कि, अब अभिषेक का इलाज घर पर ही अस्पताल की तरह रहेगा. वहां ऑक्सीजन सिलेंडर और दूसरी जरूरी उपकरण रखे जाएंगे. अगर अभिषेक को कुछ भी होता है, तो इसके लिए ये अस्पताल ही जिम्मेदार होंगे.' ममता ने इस पूरी स्थिति को लोकतंत्र की हत्या करार दिया. उन्होंने ये भी कहा कि ये सरकार बदली नहीं है, बल्कि इसे जबरन बदला गया है. बंगाल के स्थानीय नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के बीजेपी नेता इतने बुरे नहीं हैं, जितने यहां बंगाल के नेता हैं. उन्होंने सीआईडी को भी डरपोक बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »