संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. इससे पहले गुरुवार का दिन हंगामेदार रहा. विपक्ष ने परिसीमन बिल का पुरजोर विरोध किया है. दूसरे दिन लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सासंद कल्याण बनर्जी ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि आप शक्ति की बात करते हैं तो पहले उनकी पूजा तो करिए. अगर आपको महिला सशक्तिकरण की चिंता है तो 2027 में यूपी चुनाव में 50% महिला उम्मीदवार उतार दीजिए.