गृह मंत्री अमित शाह ने PM मोदी के साथ उनके रिश्ते, राजनीतिक सफर और चुनौतियों पर विस्तार से बातें साझा कीं. 2001 के 26 जनवरी के गुजरात भूकंप को एक बड़े इम्तेहान के तौर पर याद किया जाता है. उस समय एक ऐसे व्यक्ति मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपने जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ा था. गुजरात जैसे समृद्ध राज्य को चलाना एक बड़ी चुनौती थी. नवरात्रि के आसपास मुख्यमंत्री बनने के बाद, दीपावली से पहले ही भूकंप से क्षतिग्रस्त 18 जिलों के लिए पूरी योजना बना दी गई. मंत्रियों, विधायकों और सचिवों को एक-एक तहसील की जिम्मेदारी दी गई.