तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और टीवीके चीफ जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तमिलनाडु के राज्य गीत 'तमिल थाई वजथु' को देश के राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बाद तीसरे स्थान पर गाए जाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. तमिलनाडु की राजनीति में भाषा और क्षेत्रीय अस्मिता हमेशा से बेहद संवेदनशील मुद्दे रहे हैं, ऐसे में इस घटनाक्रम ने राज्य के सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है.