बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी का 'तेजस्वी प्रण पत्र' जारी करने की घोषणा करते हुए एनडीए पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री की भी भाषा सुनिएगा तो कोई फलदायी भाषा तो बोलते नहीं है, केवल नकारात्मक बातें बोलते हैं.' यादव ने एनडीए को चुनौती देते हुए सवाल किया कि उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है और उनका घोषणापत्र अब तक क्यों नहीं आया है.