उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. लखनऊ के निरालानगर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में प्रदेश की राजनीति, संगठन और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी. लोकसभा चुनावों के बाद संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाना और चुनावों की तैयारियों पर बातचीत संभव है.