पश्चिम एशिया गाज़ा की तबाही और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बारूद के ढेर पर है. समंदर में अमेरिकी जंगी बेड़े तैनात हैं और महायुद्ध की आशंका गहरा रही है. ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल दौरा भारत का बड़ा भू-राजनीतिक कदम माना जा रहा है, जो क्षेत्रीय संतुलन और रणनीतिक हितों की परीक्षा होगा.