कोलकाता और हावड़ा के बाद बुलडोजर अब आसनसोल में गरज रहा है. आसनसोल में तृणमुल युवा कांग्रेस के कार्यालय पर एक्शन लिया गया और टीएमसी के दफ्तर को ध्वस्त कर दिया गया. बुलडोजर एक्शन स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से लिया गया है. आरोप है कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाले जमीन पर टीएमसी ने अवैध ऑफिस बनाया था.