पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और सोनी की खरीद नहीं करने की अपील पर वित्त आयोग के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉक्टर अरविंद पनगढ़िया ने अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस ईंधन बचत, खर्च में कटौती और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर है. उन्होंने कहा कि यह कदम आर्थिक दबाव कम करने की कोशिश है, हालांकि आने वाले समय में आम लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है.