अमित शाह ने राहुल गांधी की लोकसभा में उपस्थिति को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उपस्थिति 17वीं लोकसभा में मात्र 51 प्रतिशत और 16वीं लोकसभा में 52 प्रतिशत रही जबकि राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत था. अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बजट और कई युगांतकारी विधेयकों पर चर्चा में हिस्सा नहीं लिया. इसके बावजूद राहुल गांधी विपक्ष की ओर से कह रहे हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता.