दिल्ली में आज 37 डिग्री का टॉर्चर, गर्मी ने मार्च के पहले हफ्ते में तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है. पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में देशभर में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है.

Advertisement
New Delhi A woman covers her head with a cloth while crossing Kartavya Path on a hot afternoon, in New Delhi (PTI Photo) New Delhi A woman covers her head with a cloth while crossing Kartavya Path on a hot afternoon, in New Delhi (PTI Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज एकदम अलग-अलग नजर आ रहा है. राजधानी दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. आज (11 मार्च) दिल्ली का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी ने करीब 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

राजधानी के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में 7 मार्च 2026 को अधिकतम तापमान 35.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 7.3°C ज्यादा है. यह तापमान पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान बन गया है. इससे पहले मार्च के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा तापमान 34.8°C दर्ज किया गया था, जो 1999 में रिकॉर्ड हुआ था. पिछले तीन दिनों से दिल्ली में लगातार अधिकतम तापमान 35°C से ऊपर दर्ज हो रहा है. आज भी तापमान 37°C तक पहुंच सकता है.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. स्काईमेट के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कुछ इलाकों में 11 मार्च को मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है.इसके बाद 13 से 15 मार्च के बीच भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 11 से 15 मार्च के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं 12 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की गतिविधि भी देखी जा सकती है.

पूर्वी भारत की बात करें तो आज से 13 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा 11 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदला हुआ रह सकता है. 14 मार्च तक कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रही है. 11 मार्च को राजस्थान, विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है.इसके अलावा उत्तर कोंकण और गोवा में भी हीट वेव की संभावना जताई गई है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान में तेज बढ़ोतरी इस साल गर्मी के जल्दी और ज्यादा तेज होने का संकेत दे रही है. ऐसे में लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement